–लाइव ख़बर नेशन || संतोष श्रीवास्तव
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में दी गई श्रद्धांजलि, देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर
पटना, 02 अक्टूबर: महात्मा गांधी की जयंती पर राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गांधी जी की विशाल आदमकद प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। दोनों शीर्ष नेताओं ने गांधी जी के व्यक्तित्व, उनके उच्च विचारों और देश की आजादी में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।
समारोह में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी और विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी सहित अनेक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांधी जी की पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे सुरेश कुमार हज्जू से भी मुलाकात कर उनका अभिवादन किया।
