–लाइव ख़बर नेशन || संतोष श्रीवास्तव
बिहार लोक भवन के दरबार हॉल में हुआ कार्यक्रम, दोनों महापुरुषों के चित्रों पर किया माल्यार्पण
पटना, 02 अक्टूबर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बिहार लोक भवन में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने दरबार हॉल में दोनों विभूतियों के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
समारोह में राज्यपाल के साथ उनके अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह सहित राजभवन सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दोनों महापुरुषों के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया।
