रांची पुलिस ने बरामद किए 2 करोड़ रुपये के जाली नोट, दो गिरफ्तार

Live ख़बर

रांची, 23 अगस्त 2025 : रांची पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ रुपये के जाली नोटों की खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने की।

पटना से आ रही बस से बरामद हुई जाली नोट की खेप

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना से आ रही एक बस में बड़े पैमाने पर जाली नोटों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट स्थित बस स्टैंड में खड़ी बस की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस में रखे एक बंद बक्से से जाली नोटों की यह बड़ी खेप बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों से पूछताछ जारी है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। इस बरामदगी को रांची पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

JOIN US

Rajesh Mohan Sahay
News Editor (Ranchi)

Verified by MonsterInsights