ONGC – CBM बोकारो में मना स्वतंत्रता दिवस

Live ख़बर

Santosh Kr. Srivastav : Editor in Chief & Publisher

ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति कार्यक्रमों की धूम, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने का आह्वान

बोकारो, 16 अगस्त। ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो के कार्यालय प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। समारोह का शुभारंभ प्रभारी सुरक्षा दीप जोशी द्वारा परिसंपत्ति प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा को स्कॉट कर मंच तक लाने के बाद राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुआ। इसके बाद परिसंपत्ति प्रबंधक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

उत्कृष्ट कार्यों की सराहना

समारोह को संबोधित करते हुए परिसंपत्ति प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा ने ओएनजीसी के विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए देश की ऊर्जा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

स्वतंत्रता दिवस समारोह में केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने नृत्य, देशभक्ति गीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। ओएनजीसी कर्मियों के बच्चों ने भी गीत, नृत्य, संगीत और वादन की प्रस्तुतियां देकर समारोह में उत्साह भर दिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों को उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खूब सराहा।

परेड कमांडर और बच्चों को प्रोत्साहन

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परिसंपत्ति प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा ने परेड कमांडर को 30 हजार रुपये का चेक सौंपा। इसके साथ ही केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 25 हजार रुपये की नकद राशि देने की घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य जवानों और बच्चों का उत्साह बढ़ाना तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा।

अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

समारोह में ओएनजीसी बोकारो के प्रमुख मानव संसाधन दयानंद कालुंदिया, प्रमुख एचईसी विजयेंद्र सिंह, भूतपूर्व प्रमुख एचईसी बरनाली दास, सब-सर्फेस प्रमुख सुनाराम मरांडी, भूतपूर्व सब-सर्फेस प्रमुख आलोक दास, प्रमुख ड्रिलिंग अपूर्वज्योति बोरा, भूतल दल प्रमुख विपिन प्रसाद, सप्लाई चेन मैनेजमेंट प्रमुख अरिंदम भट्टाचार्य, इंजीनियरिंग सर्विसेज के शिशिर रतन केरकेट्टा, प्रमुख कूप सेवाएं विकास चंद्र सिंह, प्रमुख लॉगिंग सर्विसेज बिरेन्द्र कुमार, मानव संसाधन महाप्रबंधक डॉली कुमारी सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह में देश की स्वतंत्रता के लिए योगदान देने वाले वीरों को याद करते हुए राष्ट्र के विकास और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया गया।