पटना स्नातक निर्वाचन: राजद प्रत्याशी दिलीप कुमार के नामांकन में बाढ़ से पहुंचे सैकड़ों समर्थक, गाड़ियों के काफिले के साथ शक्ति प्रदर्शन

Live ख़बर

 -लाइव ख़बर नेशन || एस०एन०चतुर्वेदी

तेजस्वी यादव के विजन और रोजगार नीति पर जताया भरोसा, कार्यकर्ताओं ने घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने का लिया संकल्प

पटना/बाढ़, 05 अक्टूबर 2026 : बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अधिकृत प्रत्याशी दिलीप कुमार के नामांकन में शामिल होने के लिए संगठन जिला बाढ़ से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का विशाल जत्था राजधानी पटना पहुंचा। सुबह से ही दर्जनों चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ समर्थक पटना के लिए रवाना हुए, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया।

पटना प्रस्थान से पूर्व कार्यकर्ताओं ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए पार्टी की नीतियों में आस्था जताई। काफिले का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ राजद नेता मिथिलेश यादव, गिरधर यादव, रामनरेश राही और धर्मवीर यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि पटना स्नातक क्षेत्र के मतदाताओं में इस बार व्यवस्था परिवर्तन की स्पष्ट चाह दिख रही है और दिलीप कुमार भारी मतों से विजय हासिल करेंगे।

राजद नेताओं ने कहा कि पूरे निर्वाचन क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की टीम घर-घर जाकर शिक्षित मतदाताओं और युवाओं से संपर्क साधेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज बिहार के युवाओं, शिक्षित बेरोजगारों और संविदा कर्मियों को केवल तेजस्वी यादव की रोजगारोन्मुख नीतियों पर ही अटूट भरोसा है। वक्ताओं ने दावा किया कि स्नातक मतदाता राज्य में रोजगार, शिक्षा सुधार और युवाओं के सम्मान के मुद्दे पर एकजुट होकर राजद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights