– एस०एन०चतुर्वेदी की रिपोर्ट
बिहार पुलिस अकादमी में हुआ समारोह, युवाओं को व्यवस्थित प्रशिक्षण देने पर जोर
राजगीर (नालंदा) | 23 अगस्त 2026: बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर स्थित स्पोर्ट क्लाइम्बिंग वॉल में स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
समारोह में बिहार पुलिस अकादमी के निदेशक एडीजी आर. मलर विजी, उप निदेशक डीआईजी अभय लाल और एसपी (प्रशासन) लाल मणि यादव सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन के सचिव सैयद अबादुर रहमान के नेतृत्व में किया गया।

छह दिवसीय स्पोर्ट क्लाइम्बिंग कोर्स में 14 प्रतिभागियों ने निर्धारित सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। इनमें अनिश कुमार, किरण कुमारी, शुभम राज महर्षि, अंकिता कुमारी, नगमा कुमारी, फुल कुमारी, रनिश कुमार पांडे, सोनू कुमार, शिव शंकर कुमार, शशि कुमार, नवीन कुमार, अनूप कुमार सिंह, अनुरागिनी कुमारी और अभिषेक कुमार शामिल हैं। सभी सफल प्रतिभागियों को Certificate of Completion प्रदान किया गया।
24 फरवरी 2026 को आयोजित स्पोर्ट क्लाइम्बिंग ट्रेनिंग कोर्स के प्रतिभागियों को भी समारोह में प्रमाण-पत्र दिए गए। बिहार क्लाइम्बिंग टीम के खिलाड़ी बिट्टू कुमार और अभिषेक कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
एसोसिएशन के सचिव एवं बिहार के प्रथम राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबर सैयद अबादुर रहमान ने कहा कि बिहार में स्पोर्ट क्लाइम्बिंग को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने और युवाओं एवं खिलाड़ियों को व्यवस्थित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस अकादमी में स्थापित स्पोर्ट क्लाइम्बिंग वॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने और उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने सफल प्रतिभागियों और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

