– चंदू प्रिंस : खगौल संवाददाता
जनसंख्या नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त परिसर का दिया संदेश, निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
खगौल (पटना) : 12 जुलाई 2026 | महिला कॉलेज, खगौल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में विश्व जनसंख्या दिवस एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. उषा विद्यार्थी ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजीता प्रियदर्शनी ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जनसंख्या नियंत्रण, परिवार नियोजन तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर छात्राओं के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में सानिया जहां, अंकित आर्य और सुप्रिया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में सुप्रिया कुमारी प्रथम, प्रियंका शर्मा द्वितीय तथा तन्नू कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी शिक्षक, छात्राओं एवं कर्मचारियों ने परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ ली। इस दौरान प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिसर के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
पेंटिंग प्रतियोगिता के मूल्यांकन में डॉ. आराधना सिंह, चंदा सिंह, डॉ. कविता जैन, डॉ. ऋणी कुमारी, डॉ. किरण कुमारी, डॉ. सुमन कुमारी, रुचिका मेहता एवं मीना कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं का सक्रिय सहयोग रहा। अंत में अतुल कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
