सीसीएल जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर द्वारा चुटिया (रांची) में निःशुल्क एनीमिया स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन

Live ख़बर

Anjaan Jee : Editor in Chief & Publisher

181 लोगों की जाँच, 35 में एनीमिया की पुष्टि – ज़रूरी दवाइयाँ व परामर्श निःशुल्क उपलब्ध

रांची, चुटिया: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर द्वारा आज चुटिया स्थित कमलू तालाब परिसर में निःशुल्क एनीमिया स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। सीसीएल के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य समुदाय के बीच स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और आमजन को निःशुल्क गुणवत्ता युक्त चिकित्सीय सुविधा प्रदान करना था।

शिविर में कुल 181 लोगों की स्वास्थ्य जाँच की गई। इनमें से 35 व्यक्ति एनीमिया से ग्रसित पाए गए, जिन्हें तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विस्तृत परामर्श, उपचार संबंधी मार्गदर्शन और उचित दवाइयाँ प्रदान की गईं।

शिविर में की गई प्रमुख जाँचें

शिविर के दौरान निःशुल्क रूप से निम्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए –

  • हीमोग्लोबिन (एनीमिया) जाँच
  • रक्त शर्करा (ब्लड शुगर)
  • उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन)
  • सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण

सभी लाभार्थियों को आवश्यक दवाइयाँ एवं सप्लीमेंट भी बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई गईं।

चिकित्सा टीम का योगदान

शिविर को सफल बनाने में सीसीएल की चिकित्सा टीम का उल्लेखनीय योगदान रहा। टीम का नेतृत्व डॉ. प्रीति तिग्गा (सीएमओ एवं CSR इंचार्ज) ने किया।
उनके साथ –

  • डॉ. अनिता होरो
  • डॉ. दीपाली
  • डॉ. आशिमा
  • डॉ. शिल्पी झा
  • डॉ. मेघा
  • मुन्ना कुमार सिंह
  • कमलेश पंडित
    तथा पारा-मेडिकल टीम के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समुदाय के स्वास्थ्य के प्रति सीसीएल की प्रतिबद्धता

सीसीएल जन आरोग्य केंद्र समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर आम जनता तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने का कार्य करता रहा है। एनीमिया जैसे व्यापक स्तर पर फैल रहे स्वास्थ्य समस्या को देखते हुए ऐसे शिविर अत्यंत प्रभावी और समुदाय के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।

कंपनी का उद्देश्य विशेषकर महिलाओं, बच्चों और श्रमिक समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है।