मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक माह के वेतन का चेक सौंपा

Live ख़बर

News Desk

पटना, 16 दिसंबर 2025: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपा। यह चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के प्रभारी अधिकारी-सह-मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों तथा समाज के समृद्ध और समर्थ लोगों से अपील की कि वे मुख्यमंत्री राहत कोष में अधिक से अधिक योगदान करें, ताकि आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को समय पर और प्रभावी सहायता प्रदान की जा सके।

Verified by MonsterInsights