बोकारो मारपीट कांड में फरार आरोपी अमन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Live ख़बर

Anjaan Jee : Editor in Chief & Publisher

बोकारो, झारखंड 23 दिसंबर 2025 : बोकारो जिले के बीएस सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्ज एक गंभीर मारपीट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक सुरेन्द्र यादव, पिता केदार यादव, निवासी सेक्टर-12/बी, बुध झोपड़ी, थाना सेक्टर-12, जिला बोकारो द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया था।

आवेदन में बताया गया कि दिनांक 12 जुलाई 2025 को अमन यादव, सिकंदर यादव, सुमित तिवारी, अनिरुद्ध तिवारी, राम कुमार एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके साथी अनतिक कुमार के साथ सेक्टर-12 क्षेत्र में मारपीट की गई। घायल अवस्था में अनतिक कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां पुनः उन्हीं आरोपियों ने अस्पताल के गेट पर पहुंचकर आवेदक एवं उनके साथियों के साथ बेरहमी से मारपीट की और गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस घटना के संबंध में बीएस सिटी थाना कांड संख्या 149/25, दिनांक 14.07.2025 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2)/115(2)/109/352/351(2)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस कांड में मुख्य अभियुक्त अमन यादव लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीएस सिटी एवं सेक्टर-12 थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अमन यादव को सेक्टर-12 थाना क्षेत्र से बीती रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अमन यादव, पिता लाल बाबू राय, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी पटना खटाल, थाना सेक्टर-12, जिला बोकारो, पूर्व में भी कई मारपीट एवं अन्य गंभीर आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध बीएस सिटी एवं सेक्टर-12 थाना में कई कांड दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास:

  • बीएस सिटी एवं सेक्टर-12 थाना में मारपीट से संबंधित कई कांड
  • बीएस सिटी थाना कांड संख्या 159/25, दिनांक 30.07.2025, धारा 132/262/263 एमएस एक्ट एवं 25(1-B)a/126 आर्म्स एक्ट
  • अन्य कांडों में भी भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराएं दर्ज

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी:

  1. पु०नि० सुनाम चन्द्र सिंह, सेक्टर-12 थाना
  2. स०अ०नि० प्रदीप कुमार राम, बीएस सिटी थाना

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

JOIN US