Santosh K Srivastav : Editor in Chief & Publisher
न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय ने मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली
पटना, 05 जून 2026 : बिहार के राज्यपाल Syed Ata Hasnain ने न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह पटना स्थित बिहार लोक भवन में आयोजित किया गया, जिसमें न्यायपालिका, सरकार और प्रशासन से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।
समारोह के दौरान राज्यपाल ने न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके मुख्य न्यायाधीश बनने के साथ ही पटना उच्च न्यायालय को नया नेतृत्व प्राप्त हुआ है।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी सहित राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा महाधिवक्ता पी.के. शाही, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, लेडी गवर्नर सबीहा हसनैन, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, अधिवक्ता, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य गणमान्य अतिथि भी समारोह में शामिल हुए।
समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित अतिथियों ने न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और न्यायिक व्यवस्था को और सशक्त बनाने की उम्मीद जताई।
पटना उच्च न्यायालय देश की प्रमुख न्यायिक संस्थाओं में से एक है और इसके मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय की नियुक्ति न्यायिक प्रशासन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
