गागी बस्ती में सीसीएल का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Live ख़बर

Santosh K Srivastav : Editor in Chief & Publisher

70 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवाओं का किया गया वितरण

रांची, 17 जून 2026। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रांची के गागी बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, जांच एवं निःशुल्क दवाओं की सुविधा प्रदान की गई।

आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान कुल 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। उपस्थित चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

सीसीएल की इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा लोगों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना था। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर के सीएमओ इंचार्ज डॉ. भरत सिंह, सीएमओ (सीएसआर) इंचार्ज डॉ. प्रीति तिग्गा, डॉ. शिल्पी झा, मुन्ना कुमार सिंह तथा पारा मेडिकल स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चिकित्सा टीम ने शिविर को सफल बनाने के लिए सक्रिय योगदान दिया।

सीसीएल प्रबंधन ने कहा कि कंपनी अपने सामुदायिक विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रमों के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का नियमित संचालन कर रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

स्थानीय लोगों ने सीसीएल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद समुदायों के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं और लोगों को समय पर स्वास्थ्य संबंधी सलाह एवं उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Verified by MonsterInsights