– संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट
कसमार पुलिस ने चोरी का केबल तार किया बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
बोकारो : 22 अगस्त 2026
बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र में केबल तार चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही और स्वीकारोक्ति के आधार पर चोरी किया गया केबल तार भी बरामद किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष केबल तार की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
पुलिस के अनुसार 18 अगस्त की रात कसमार थाना क्षेत्र के मोचरो गांव में बजरंगबली मंदिर के समीप से करीब 400 मीटर केबल तार चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में तेलमुंगा निवासी हीरालाल जायसवाल के आवेदन पर कसमार थाना कांड संख्या 68/2026, दिनांक 20 अगस्त 2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कसमार थाना की पुलिस टीम ने 21 अगस्त को कार्रवाई करते हुए मामले में कथित रूप से संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिगम्बर कुमार पाण्डेय, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी सेक्टर-3, बोकारो, स्थायी पता घोरंजी, थाना देवरी, जिला गिरिडीह और चंदन कुमार दुबे, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी जैनामोड़ मिश्रा साइड, थाना जरीडीह, बोकारो के रूप में हुई है।
चोरी का केबल तार बरामद
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर मामले में चोरी किए गए केबल तार को बरामद किया गया। पुलिस अब इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के साथ चोरी गए शेष केबल तार की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी
कार्रवाई में कसमार थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रंजन कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक घनश्याम कुमार रवि, सहायक अवर निरीक्षक पंकज कुमार और आरक्षी-209 मासूम रजा रिजवी शामिल रहे।

