– एस०एन०चतुर्वेदी की रिपोर्ट
सभी प्रखंडों में खुलेंगे पशु औषधि केंद्र, दुग्ध सहकारिता से जुड़कर आत्मनिर्भर बनेंगी ग्रामीण महिलाएं
पटना, 26 अगस्त: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सचिवालय सभागार में कॉम्फेड (सुधा) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य के सभी प्रखंडों के लिए ‘सुधा सखी’, ‘पशु औषधि बिक्री केंद्र’ और ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री के साथ पशु एवं मत्स्य संसाधन, स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग के मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव तथा कॉम्फेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भागलपुर डेयरी (विमूल) की समिति सचिव चंदा कुमारी ने दुग्ध समिति से मिलने वाले लाभों और ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जीविका दीदियों को दुग्ध समितियों से जोड़ने की इस पहल से ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी और राज्य में दुग्ध सहकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और सशक्त होगी। विमूल दुग्ध संघ द्वारा संचालित सहकारिता उत्प्रेरण कार्यक्रम से ग्रामीण महिलाओं में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ रहा है, जो नए बिहार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

