राज्यपाल ने भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया

Live ख़बर

संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट

विश्वेश्वरैया भवन परिसर में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राज्यपाल ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य लोगों ने भी किया नमन

पटना, 15 सितंबर 2026। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने भारत रत्न स्वर्गीय डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह राजकीय समारोह पटना स्थित विश्वेश्वरैया भवन परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने देश के महान अभियंता और भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री सहित कई लोगों ने किया माल्यार्पण

समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, कई मंत्रियों तथा अन्य गणमान्य लोगों ने भी भारत रत्न स्वर्गीय डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन किया गया तथा गीतों की प्रस्तुति दी गई।

अभियंता दिवस के अवसर पर हुआ आयोजन

उल्लेखनीय है कि भारत रत्न स्वर्गीय डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को अभियंता दिवस मनाया जाता है। देश के निर्माण, विकास और अभियंत्रण क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए इस दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Verified by MonsterInsights