राज्यपाल ने स्वर्गीय सर शिवसागर रामगुलाम की जयंती पर उन्हें किया नमन

Live ख़बर

– संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गांधी मैदान स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कृषि मंत्री और सहकारिता मंत्री ने भी अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

पटना , 18 सितम्बर 2026। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय सर शिवसागर रामगुलाम की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में भाग लिया। उन्होंने पटना स्थित गांधी मैदान के दक्षिण तीनमुहाने पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राज्य के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्वर्गीय सर शिवसागर रामगुलाम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

समारोह के दौरान सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा पारंपरिक आरती-पूजन किया गया तथा देशभक्ति व भक्ति गीतों की संगीतमय प्रस्तुतियां दी गईं।

Verified by MonsterInsights