बिहार के स्कूलों में अब 3 अक्टूबर को रहेगा जीउतिया का अवकाश

Live ख़बर

-संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट

शिक्षा विभाग ने 5 अक्टूबर की छुट्टी की रद्द, महिला शिक्षकों की मांग पर बदला फैसला

पटना, 26 सितंबर: बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों में जीवित्पुत्रिका (जीउतिया) पर्व के अवकाश की तारीख में संशोधन किया गया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने पूर्व में 5 अक्टूबर को निर्धारित छुट्टी को रद्द करते हुए अब 3 अक्टूबर 2026 को अवकाश घोषित किया है।

विभाग के मूल अवकाश कैलेंडर में यह छुट्टी 5 अक्टूबर को दर्ज थी, जबकि पंचांग और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत 3 अक्टूबर को पड़ रहा है। महिला शिक्षकों की लगातार आ रही मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। तारीख में हुए इस बदलाव के चलते राज्य के विद्यालयों में लगातार तीन दिन का अवकाश रहेगा। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 3 अक्टूबर को जीवित्पुत्रिका व्रत और 4 अक्टूबर को रविवार होने के कारण स्कूल लगातार तीन दिन बंद रहेंगे।

Verified by MonsterInsights