एनटीपीसी बाढ़ में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ पखवाड़े का समापन, वॉकथॉन और शपथ के साथ लिया स्वच्छता का संकल्प

Live ख़बर

–लाइव ख़बर नेशन || एस०एन०चतुर्वेदी

17 सितंबर से चले विशेष अभियान में स्वास्थ्य शिविर, उमानाथ घाट पर सफाई और प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

पटना/बाढ़, 03 अक्टूबर 2026 : एनटीपीसी बाढ़ सुपर थर्मल पावर परियोजना परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा – 2026’ अभियान का समापन 2 अक्टूबर को वॉकथॉन एवं स्वच्छता शपथ के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक सी. सत्य रामा कृष्ण, प्रचालन एवं अनुरक्षण के मुख्य महाप्रबंधक हरेकृष्ण जेना, अनुरक्षण एवं एडीएम सह महाप्रबंधक अजीत कुमार सिंह और प्रचालन एवं ईंधन महाप्रबंधक अनुराग गौतम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों, कर्मचारियों और टाउनशिप के निवासियों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

गत 17 सितंबर से शुरू हुए इस पखवाड़े के दौरान परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कई जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। अभियान के तहत सफाई मित्रों के सम्मान व स्वास्थ्य की देखभाल के लिए विशेष चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। साथ ही कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गीले और सूखे कचरे के अलग-अलग संग्रह हेतु दो-खंडीय (टू-कंपार्टमेंट) डस्टबिन वितरित किए गए।

बच्चों और युवाओं को जोड़ने के लिए बाल भवन में ड्राइंग प्रतियोगिता और ‘कबाड़ से जुगाड़’ (बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट) कार्यशाला का आयोजन हुआ, जबकि नोट्रे डेम अकादमी में जल संरक्षण विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई। सामाजिक सरोकार के तहत गंगा किनारे स्थित ऐतिहासिक उमानाथ घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। “स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम पर आधारित इस पखवाड़े में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी पर विशेष बल दिया गया।

Verified by MonsterInsights