सीसीएल सतर्कता विभाग ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कांके में चलाया जागरूकता अभियान: छात्राओं को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

Live ख़बर

लाइव ख़बर नेशन || संतोष श्रीवास्तव

सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के तहत भाषण व क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित, परिसर में किया गया पौधरोपण

रांची, 14 अक्टूबर 2026: सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के सतर्कता विभाग मुख्यालय की टीम ने सीसीएल गांधीनगर टीम के सहयोग से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्राओं के बीच ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिक नेतृत्व और सत्यनिष्ठा के मूल्यों को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की रचनात्मक क्षमता और तार्किक सोच को मंच देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में 82 छात्राओं ने हिस्सा लेकर नैतिक मूल्यों पर अपने विचार रखे, जबकि क्विज प्रतियोगिता में 118 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन आयोजनों के माध्यम से छात्राओं को जीवन में सही निर्णय लेने और आचरण में ईमानदारी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

समारोह में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और शुचिता से करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में दो फलदार व छायादार पौधे लगाए गए, जिसके जरिए पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ईमानदारी और समृद्धि को पोषित करने का संदेश दिया गया। सीसीएल का यह प्रयास आने वाली पीढ़ी को एक जिम्मेदार और नैतिक नागरिक बनाने की दिशा में सराहनीय कदम है।

Verified by MonsterInsights