रांची के नगड़ी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में सीसीएल का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित: 72 बच्चों का परीक्षण

Live ख़बर

-लाइव ख़बर नेशन || संतोष श्रीवास्तव

चिकित्सकों ने बच्चों को दिया आवश्यक परामर्श, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

रांची, 28 नवंबर 2026 : बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सीसीएल जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर द्वारा रांची के नगड़ी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 72 बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और चिकित्सकों द्वारा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता के तहत समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन करता रहा है।

शिविर के सफल आयोजन में सीएमओ, सीएसआर एवं इंचार्ज डॉ. प्रीति तिग्गा, डॉ. शिल्पी झा, डॉ. मेघा, मुन्ना कुमार सिंह तथा समस्त पैरामेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। सीसीएल समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।

Verified by MonsterInsights