एस०एन०चतुर्वेदी की रिपोर्ट
बेगूसराय के बालिका गृह व विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का किया औचक निरीक्षण, मानकों के अनुरूप व्यवस्था के निर्देश
बेगूसराय, 18 सितंबर 2026: जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने गुरुवार को रतनपुर स्थित बालिका गृह तथा पोखरिया स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान (SAA) का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों संस्थानों में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों और संचालन व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के आवासन, खान-पान, स्वास्थ्य परीक्षण, सुरक्षा और दैनिक दिनचर्या से जुड़े सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों व कर्मियों से निर्धारित मानकों के अनुरूप दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बालिका गृह और दत्तक ग्रहण संस्थान में बच्चों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित, स्वस्थ और अनुकूल वातावरण हर हाल में सुनिश्चित होना चाहिए। बच्चों के समुचित संरक्षण और सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कर्मियों को पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत देते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा और गरिमा के साथ किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर मानकों के अनुसार निरंतर सुधार करने के निर्देश दिए गए।
