भरत तिवारी के घर पहुंचे भोजपुर के डीएम एवं एसपी, परिजनों को सुरक्षा से लेकरअनुकंपा पर नौकरी तक मदद करने का दिया आश्वासन

Live ख़बर

एस.एन.चतुर्वेदी की रिपोर्ट

भोजपुर, 14 सितम्बर : डीएम मनेश कुमार मीणाऔर एसपीअवधेश दीक्षित भोजपुर के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव में दिवंगत भरत तिवारी के पैतृक आवास पर पहुंचेऔर डीएम श्रीमीणा एवं एसपी श्रीदीक्षित ने भरत तिवारी के माता-पिता, भाई और भाभी से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। मुलाकात के दौरान दोनों अधिकारियों ने परिजनों को हरसंभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। साथ ही परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके घर पर पुलिस गार्ड तैनात किया गया है। दोनों अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार के प्रावधानों के तहत अनुकंपा के आधार पर नौकरी और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसकेअलावा बिलौटी गांव में स्मारक परिसर में मिट्टी भरवाने तथा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर भी प्रशासन की ओर से सकारात्मक पहल किए जाने की बात सामने आई है।

भरत तिवारी की मौत से जुड़े मामले को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों में कई सवाल हैं। ऐसे में डीएम और एसपी का सीधे बिलौटी गांव पहुंचकर परिजनों से मिलना प्रशासन की संवेदनशीलता और सहायता के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि आखिर सरकार अपने भ्रष्ट सिस्टम के सुधार के लिए कब कदम उठाएगी और दिवंगत भरत तिवारी के हत्यारों पर कठोर कार्रवाई कब करेगी।

Verified by MonsterInsights