राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में पहुंचे बिहार सचिव नवीन कुमार, मजबूत सूचना तंत्र पर मंथन

Live ख़बर

– एस०एन०चतुर्वेदी की रिपोर्ट

विज्ञान भवन में केंद्र-राज्य समन्वय, डिजिटल व्यवस्था और प्रेस सेवा पोर्टल सहित कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 26 अगस्त: नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव नवीन कुमार ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सूचना तंत्र को सुदृढ़ बनाना, केंद्र व राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और आधुनिक डिजिटल व संस्थागत व्यवस्थाओं को गति देना रहा।

सम्मेलन में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार सहित केंद्र सरकार, विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान पीआईबी (PIB) और राज्यों के बीच साझेदारी, आईआईएमसी (IIMC) के माध्यम से क्षमता निर्माण, WAVES 2027 एवं WaveX स्टेट इकोसिस्टम, प्रेस सेवा पोर्टल, पीआरपी (PRP) एक्ट 2023 तथा ‘इंडिया सिने हब’ सिंगल विंडो पोर्टल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। यह सम्मेलन केंद्र और राज्यों के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण के लिए एक सशक्त साझा मंच साबित हुआ।