मुख्यमंत्री राहत कोष में उपमुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री ने सौंपा एक माह का वेतन

Live ख़बर

-संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट

‘संकल्प’ में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मंत्रियों ने सौंपा चेक, आपदा पीड़ितों की मदद का आह्वान

पटना, 19 सितंबर 2026। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अपने एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा। यह चेक लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित एक संक्षिप्त भेंट के दौरान सौंपा गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोनों मंत्रियों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष जरूरतमंद और आपदा प्रभावित लोगों की त्वरित सहायता का एक अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है। समाज के सक्षम लोगों की सक्रिय सहभागिता और ऐसे स्वैच्छिक योगदान से राहत और पुनर्वास के कार्यों को और अधिक प्रभावी व तीव्र बनाया जा सकता है।

Verified by MonsterInsights