-एस०एन०चतुर्वेदी की रिपोर्ट
ब्रांड को बिहार में नंबर वन बनाने का संकल्प, प्रमोटर और शीर्ष अधिकारियों ने साझा किया विजन
हाजीपुर (वैशाली), 21 सितंबर: वैशाली जिले के हाजीपुर में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांड ‘सुधा नीर’ की दूसरी भव्य डीलर मीट का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में कंपनी ने आधुनिक और आकर्षक बदलावों के साथ अपनी नई पैकेजिंग को औपचारिक रूप से रिलॉन्च किया। बैठक में जिले भर से आए डीलरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों और प्रबंधन द्वारा पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आतिश रंजन ने स्वागत भाषण देते हुए सभी डीलरों और अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके पश्चात कंपनी के प्रमोटर सुनील सिंह ने कंपनी के विजन और लक्ष्यों को साझा किया। उन्होंने वर्तमान बाजार की चुनौतियों को रेखांकित करते हुए भरोसा दिलाया कि गुणवत्ता और सुदृढ़ वितरण तंत्र के बल पर सुधा नीर को बिहार का नंबर वन ब्रांड बनाया जाएगा।

कंपनी के निदेशक पुनीत खंडेलिया ने वर्तमान व्यापारिक परिदृश्य, भविष्य की विस्तार योजनाओं और उत्पाद की नई पैकेजिंग से जुड़े तकनीकी व रणनीतिक पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक के अंतिम सत्र में ओपन फोरम के तहत प्रबंधन ने डीलरों की जिज्ञासाओं और सवालों का समाधान किया। कार्यक्रम का समापन सेल्स हेड अभिषेक राय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
