रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट की हुई हार्ड लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Live ख़बर

राजेश मोहन सहाय

रांची, 02 सितंबर, 2025 – सोमवार को नई दिल्ली से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंची इंडिगो की एक फ्लाइट (संख्या 6E 5062) की लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी के कारण हार्ड लैंडिंग हुई। विमान में सवार 95 यात्रियों को इस दौरान एक जोरदार झटका लगा, हालांकि सीट बेल्ट बांधे होने के कारण किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई।

घटना सुबह के समय हुई। विमान में कुछ तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई और विमान रनवे पर सुरक्षित रुक गया। इसके बाद विमान को एप्रन पर लाया गया, जहां सभी यात्रियों को एक-एक कर उतारा गया और उनकी जांच की गई।

तकनीकी जांच के बाद, अभियंताओं ने विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया। इस घटना के कारण रांची से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को असुविधा हुई। उनकी बोर्डिंग पूरी हो चुकी थी, लेकिन तकनीकी खराबी की घोषणा के बाद उन्हें इंतजार करना पड़ा।

इंडिगो एयरलाइंस ने सभी प्रभावित यात्रियों को दोपहर 3.26 बजे एक दूसरी फ्लाइट (संख्या 6E 5062) से दिल्ली भेजा। इस संबंध में इंडिगो के अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण विमान को ग्राउंडेड किया गया और सभी यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

JOIN US

Verified by MonsterInsights