किंडेरा ब्रिटिश प्रीस्कूल में नन्हे-मुन्नों ने रचाई बाल लीलाएं

Live ख़बर

 – संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में सजे बच्चों ने बांधा समां, प्रेम और सद्भाव का दिया संदेश

पटना, 3 सितंबर 2026: गर्दनीबाग के साधनापुरी स्थित नैतिक्स किंडेरा ‘ए ब्रिटिश प्रीस्कूल’ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर प्लेग्रुप तथा मोंटेसरी 1, 2 और 3 के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा और कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का दिल जीत लिया।

हाथों में बांसुरी और सिर पर मोरपंख सजाए बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सजीव मंचन किया। बच्चों की मासूम अदाओं और आकर्षक प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को आनंदमय कर दिया। इन झांकियों के जरिए नन्हे-मुन्नों ने समाज को प्रेम, करुणा, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

समारोह के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल कामिनी प्रिया, कोऑर्डिनेटर आयशा तबस्सुम सहित शिक्षिकाएं गीतांजलि चंद्रा, तुलिका गुप्ता, प्रीति सिन्हा, सिम्मी कुमारी और अदिति कुमारी उपस्थित रहीं। कोऑर्डिनेटर आयशा तबस्सुम ने कहा कि बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने जन्माष्टमी के इस उत्सव को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *