रांची आइडल का ग्रैंड फिनाले: सुरों के संग्राम में ज्ञानेश, आकाश और आलोक बने सुरों के सरताज

Live ख़बर

–लाइव ख़बर नेशन || संतोष श्रीवास्तव

रागा एंटरटेनमेंट की अनूठी पहल, तीनों वर्गों के विजेताओं को मिले 25-25 हजार रुपये

रांची, 05 अक्टूबर: राजधानी में रागा एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित संगीत प्रतियोगिता “रांची आइडल” का ग्रैंड फिनाले सुरमई माहौल में संपन्न हुआ। मंच पर सुपर सीनियर, सीनियर और जूनियर वर्ग के फाइनलिस्टों ने अपनी गायकी का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों और जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस संगीतमय मुकाबले में बतौर निर्णायक सारेगामा फेम दयाल गोस्वामी, ज़ी म्यूजिक कंपनी के म्यूजिक प्रोड्यूसर असलम खान, वंदना उपाध्याय और प्रिया वर्मा मौजूद रहे। कड़े मुकाबले के बाद घोषित परिणामों में सुपर सीनियर वर्ग में ज्ञानेश, सीनियर वर्ग में आकाश कुमार वर्मा तथा जूनियर वर्ग में आलोक कुमार ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। तीनों शीर्ष विजेताओं को 25-25 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। वहीं फर्स्ट रनर-अप रहे सुमन सुंदर प्रसाद, रोनिक किशन और अरुण कुमार को 15-15 हजार रुपये, जबकि सेकंड रनर-अप अमर कुमार सहाय, जाकिर और कुमारी दिव्या को 10-10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

आयोजकों ने बताया कि इस मंच का मुख्य उद्देश्य झारखंड के कोने-कोने में छिपी गायन प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेक्रेटरी मुशर्रफ़ सऊद और ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रकाश मोहन ने प्रमुख भूमिका निभाई।

Verified by MonsterInsights