लोकप्रिय एवं कर्मठ मुखिया योगेंद्र प्रसाद सिंह को अल्ट्राटेक ने किया सम्मानित

Live ख़बर

एस०एन० चतुर्वेदी की रिपोर्ट

सर्वाधिक अल्ट्राटेक के उपयोग को लेकर पाग पहनाकर किया सम्मान, ग्रामीणों ने दी बधाई

बाढ़, 21 अगस्त 2026। बाढ़ प्रखंड की शहरी पंचायत के मुखिया योगेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ जोगी मुखिया को निर्माण कार्यों में अल्ट्राटेक के अधिक उपयोग के लिए अल्ट्राटेक कंपनी की ओर से सम्मानित किया गया। कंपनी के अभियंताओं ने उनके आवास पर पाग पहनाकर दस्तारबंदी की और डायरी, कलम सहित अन्य उपहार भेंट किए। सम्मान मिलने पर ग्रामीणों और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को प्राथमिकता

सम्मान के बाद योगेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ जोगी सिंह ने कहा कि विभिन्न कंपनियों के बीच उन्होंने अपने निजी और पंचायत के विकास कार्यों में मजबूती एवं गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए अल्ट्राटेक का अधिक उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि अल्ट्राटेक की गुणवत्ता और मजबूती पर उनका विश्वास है और भविष्य में भी निजी अथवा पंचायत के ठोस निर्माण कार्यों में आवश्यकता के अनुसार इसका उपयोग किया जाएगा।

क्षेत्रीय विकास में सक्रियता की चर्चा

स्थानीय स्तर पर योगेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ जोगी सिंह की क्षेत्रीय विकास कार्यों में सक्रियता की चर्चा की जा रही है। वे बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. सियाराम सिंह के करीबी बताए जाते हैं। योगेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि विधायक डॉ. सियाराम सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के गांवों में नाली, गली और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर गंभीर हैं।

उन्होंने कहा कि विधायक ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहते हैं और बिहार विधानसभा में बाढ़ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हैं।

सम्मान समारोह के बाद स्थानीय ग्रामीणों एवं समर्थकों ने योगेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ जोगी मुखिया को बधाई देते हुए उनके सामाजिक एवं विकास कार्यों की सराहना की।