एस०एन०चतुर्वेदी की रिपोर्ट
डीआरएम कार्यालय परिसर में अधिकारियों व कर्मियों ने ली स्वच्छता शपथ, 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान
पटना/दानापुर, 18 सितंबर 2026: स्वच्छ एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में दानापुर रेल मंडल ने अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की है। इस क्रम में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनोद कुमार ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में दीप प्रज्वलित कर 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले “स्वच्छता ही सेवा-2026” पखवाड़े का विधिवत शुभारंभ किया।

इस वर्ष इस राष्ट्रव्यापी अभियान का मुख्य ध्येय वाक्य (थीम) “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” रखा गया है। शुभारंभ के अवसर पर डीआरएम विनोद कुमार ने उपस्थित सभी शाखा अधिकारियों, कर्मचारियों एवं रेलकर्मियों को स्वच्छता के प्रति निष्ठा और जागरूकता की सामूहिक शपथ दिलाई।
मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ और विकसित समाज की आधारशिला है। उन्होंने “स्वच्छ भारत, विकसित भारत” मिशन के लक्ष्यों को धरातल पर उतारने के लिए दानापुर मंडल के सभी रेलकर्मियों से पूरे समर्पण और सहभागिता के साथ इस अभियान से जुड़कर कार्य करने का आह्वान किया।
