पटना, 11 अप्रैल 2025 : बिहार पुलिस राज्य में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है। हाल के दिनों में पुलिस ने कई महत्वपूर्ण मामलों में सफलता हासिल की है, जिनका संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है:
- बिहार एस०टी०एफ० एवं गया//इमामगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 07 नक्सलियों को दिनांक-04.04.2025 को गिरफ्तार किया गया।
1. 04 राईफल, 2. 527 कारतूस, 3. 09 मैगजीन एवं अन्य सामान। - दिनांक-09.04.2025 को बिहार एस०टी०एफ० एवं बांका/कटोरिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 01 (एक) लाख रुपये का इनामी अंतर्राज्यीय कुख्यात नक्सली/अपराधकर्मी रमेश टुड्डु उर्फ टेटुआ पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इसके विरुद्ध बिहार एवं झारखंड में हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट एवं नक्सल कांड सहित 15 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।
1. कार्बाइन, मैगजीन और साइलेंसर के साथ – 01, 2. 09 एमएम जिन्दा कारतूस – 09, 3. 8 एमएम का देशी लम्बा नली वाला पिस्टल जिसमें 7.62 एमएम का मिसफायर कारतूस – 01, 4. 7.65 एमएम का देशी निर्मित पिस्टल मैगजीन के साथ – 01, 5. एक विन्डोलिया जिसमें 7.62 एमएम का जिन्दा कारतूस – 07, 6. देशी पिस्टल – 01 एवं अन्य आग्नेयास्त्र। - बिहार एस०टी०एफ० एवं भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जिले के उदवंतनगर थानान्तर्गत दिनांक-07.04.2025 को 01 अभियुक्त अवैध आग्नेयास्त्र एवं विस्फोट पदार्थ के साथ गिरफ्तार।
1. 01 एके-47 राइफल, 2. 43 कारतूस, 3. 02 ग्रेनेड, 4. 04 मैगजीन। - लखीसराय जिला के लखीसराय थानान्तर्गत 01 व्यक्ति के अपहरण की सूचना पर बिहार पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 घंटे के अन्दर अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद किया गया। घटना में संलिप्त 08 अपराधकर्मी को दिनांक-10.04.2025 को घटना में प्रयुक्त 01 चारपहिया वाहन एवं 05 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
1. 01 चारपहिया वाहन, 2. 05 मोबाइल। - बिहार एस०टी०एफ० एवं भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जिले के नगर थानान्तर्गत तनिष्क ज्वेलर्स शो-रूम में हुए लूटकांड की घटना में संलिप्त अपराधकर्मी रॉकी उर्फ राजा दिनांक-09.04.2025 को गिरफ्तार किया गया। यह इस कांड में 16वीं गिरफ्तारी है।
1. 03 पिस्टल, 2. 03 जिंदा कारतूस, 3. 128 ग्राम सोना। - बिहार एस०टी०एफ० एवं नालंदा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जिले के हरनौत थानान्तर्गत हथियार तस्कर एवं भू-माफियाओं को संरक्षण देने वाला मुख्य सरगना किशन सिंह एवं अरविन्द कुमार सिंह व उसके 03 सहयोगी अपराधकर्मी को दिनांक-01.04.2025 को अवैध हथियार एवं शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
1. 9एमएम का पिस्टल – 01, 2. 02 पिस्टल का मैगजीन, 3. 218 जिंदा कारतूस एवं अन्य सामान। - सारण जिला के जलालपुर थानान्तर्गत वाहन चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के 09 अभियुक्तों को दिनांक-07.04.2025 को गिरफ्तार किया गया। | 1. 04 ट्रक, 2. 01 कार, 3. 01 मोटरसाइकिल, 4. 09 मोबाइल।
- सारण जिला के तरैया/नगर थानान्तर्गत लूट कांड का सफल उद्भेदन करते हुए अंतरजिला गिरोह के 04 अपराधकर्मियों को दिनांक-05.04.2025 को गिरफ्तार किया गया।
1. 03 देशी कट्टा, 2. 03 कारतूस, 3. 01 चारपहिया वाहन, 4. 03 मोटरसाइकिल एवं अन्य सामान। - पटना जिले के धनरूआ थानान्तर्गत एक किशोर के अपहरण की सूचना पर बिहार पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक-02.04.2025 को 24 घंटे के अन्दर अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद किया गया। घटना में संलिप्त 02 अपराधकर्मी को दिनांक-02.04.2025 को गिरफ्तार किया गया।
बिहार पुलिस अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है और अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रखेगी।
Santosh Srivastava “Anjaan Jee”