वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर जिलाधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

Live ख़बर

एस०एन०चतुर्वेदी की रिपोर्ट

श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में कुन्दन कुमार ने वीर अब्दुल हमीद के अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति को किया नमन

पटना, 10 सितंबर 2026: वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस के अवसर पर श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल परिसर में गुरुवार को आयोजित राजकीय समारोह में जिलाधिकारी कुन्दन कुमार ने वीर अब्दुल हमीद के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी कुन्दन कुमार ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद का अदम्य साहस, वीरता, देशभक्ति एवं राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान के लिए सर्वोच्च बलिदान का उदाहरण प्रस्तुत किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद जैसे महान वीरों का जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उनका शौर्य और बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

राजकीय समारोह में उपस्थित लोगों ने भी वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके अदम्य साहस एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया।

Verified by MonsterInsights