वार्ता के आश्वासन के बाद गोमिया CBM प्लांट का आंदोलन समाप्त

Live ख़बर

संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट

प्रशासन, पुलिस और ONGC प्रबंधन की पहल पर रैयतों से हुई वार्ता; अक्टूबर में औपचारिक बातचीत के आश्वासन के बाद मुख्य द्वार से हटाया जाम

गोमिया/बोकारो, 10 सितंबर 2026: ONGC के खुद्गड्डा CBM (कोल बेड मीथेन) प्लांट के मुख्य द्वार पर जारी आंदोलन दोपहर 3 बजे सफलतापूर्वक समाप्त हो गया।

स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग और ONGC के वरिष्ठ प्रबंधन के त्वरित एवं सक्रिय हस्तक्षेप के बाद आंदोलनकारी रैयतों के साथ वार्ता हुई। बैठक में रैयतों को आगामी अक्टूबर माह में औपचारिक वार्ता आयोजित कर उनकी समस्याओं का न्यायसंगत समाधान निकालने का स्पष्ट आश्वासन दिया गया।

आश्वासन के बाद रैयतों ने मुख्य द्वार से जाम हटा लिया। इसके बाद प्लांट में नियमित परिचालन और क्रू-चेंज (शिफ्ट चेंज) की प्रक्रिया सामान्य रूप से बहाल हो गई है।

आंदोलन समाप्त होने के साथ ही प्लांट के संचालन को लेकर उत्पन्न गतिरोध भी खत्म हो गया और सामान्य गतिविधियां पुनः शुरू हो गईं।

Verified by MonsterInsights