एस०एन०चतुर्वेदी की रिपोर्ट
डीएम अमृषा बैंस ने खुद किया निरीक्षण, हर माह के पहले व तीसरे मंगलवार को पंचायतों में लगेंगे शिविर
अरवल, 16 सितंबर 2026: जिलाधिकारी अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में अरवल जिले के सभी पांच प्रखंडों, अरवल नगर परिषद, कुर्था नगर पंचायत तथा 13 पंचायतों में ‘सहयोग शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभुकों तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि यह शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को नियमित रूप से पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
डीएम ने खुद किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिलाधिकारी ने अरवल प्रखंड के खभैनी तथा करपी प्रखंड के बेलखारा और शहर तेलपा पंचायतों में आयोजित शिविरों का स्वयं स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति, भौतिक सुविधाओं और प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की बिंदुवार समीक्षा की।

शिविरों में आवेदनों का त्वरित निष्पादन
शिविरों के दौरान प्राप्त आवेदनों के त्वरित निपटारे में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई:
- अरवल नगर परिषद: कुल 433 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 393 का मौके पर ही निष्पादन किया गया।
- खभैनी: प्राप्त 43 आवेदनों में से 35 का निष्पादन।
- प्यारेचक: प्राप्त 19 आवेदनों में से 18 का निष्पादन।
- सकरी खुर्द: प्राप्त 13 आवेदनों में से 07 का निष्पादन।
- पहलेजा: प्राप्त 11 आवेदनों में से 07 का निष्पादन।
- चमंडी: प्राप्त 09 आवेदनों में से 06 का निष्पादन।
- टेरी: प्राप्त 04 आवेदनों में से 03 का निष्पादन।
कुर्था नगर पंचायत एवं अन्य पंचायतों में लंबित आवेदनों पर संबंधित विभागों को अग्रेतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष आवेदनों का भी गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करें ताकि जनता को योजनाओं का लाभ सुलभता से मिल सके।
