-एस०एन०चतुर्वेदी की रिपोर्ट
अथमलगोला के रामनगर दियारा में चूड़ा-गुड़ बांटकर दिया हर संभव मदद का भरोसा
बाढ़ (पटना), 19 सितंबर: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला प्रखंड के रामनगर दियारा पंचायत में बाढ़ पीड़ितों की मदद का सिलसिला लगातार जारी है। समाजसेवी सुमन सिंह अपने समर्थकों के साथ पिछले कई दिनों से प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। शनिवार को उन्होंने रामनगर दियारा पंचायत के वार्ड संख्या 11 और 12 में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा और गुड़ का वितरण किया।
इस दौरान सुमन सिंह के साथ विश्वनाथ पासवान, बिरला पासवान, निरोध पासवान, अजय पासवान, फिरंगी पासवान, अशोक सिंह, परबिंद सिंह और अखिलेश सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। सभी ने घर-घर जाकर पीड़ितों का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याएं सुनीं।
सुमन सिंह ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में वे पीड़ितों के साथ खड़े हैं और आगे भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। राहत सामग्री पाकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन और समाजसेवियों के इस प्रयास की सराहना की तथा समर्थन में नारे लगाकर आभार जताया।
