– एस०एन०चतुर्वेदी की रिपोर्ट
चार युवकों की असामयिक मौत पर जताया गहरा दुख, संकट की घड़ी में साथ खड़े रहने का दिया भरोसा
पटना/बाढ़, 02 सितंबर 2026: बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बेढ़ना सैदपुर में चार युवकों की असामयिक मौत के बाद बख्तियारपुर विधायक अरुण कुमार शाह पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख जताया।

विधायक ने कहा कि बेढ़ना के सैदपुर टोला में पंकज कुमार (पिता – नंदे सिंह), शशि कुमार सिंह (पिता – रमाकांत सिंह), विकास राम (पिता – बिरजू राम) एवं निशु कुमार (पिता – राजू कुमार सिंह) की असामयिक मौत अत्यंत पीड़ादायक और हृदय को झकझोर देने वाली है। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। उन्होंने कहा कि वे दुख की इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा। विधायक के साथ प्रख्यात चिकित्सक बलदेव प्रसाद सिंह ने भी परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया और सहायता का आश्वासन दिया।
