दिव्यांगों को मिलेगी बैटरी संचालित ट्राईसाइकिल

Live ख़बर

Santosh K Srivastav : Editor in Chief & Publisher

बोकारो डीसी कार्यालय में 11 जून को आयोजित होगा वितरण कार्यक्रम, 10 दिव्यांग लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

बोकारो। जिला प्रशासन बोकारो द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 10 दिव्यांग लाभार्थियों के बीच बैटरी ऑपरेटेड ट्राईसाइकिल का वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम 11 जून 2026 को सुबह 9:45 बजे उपायुक्त कार्यालय, बोकारो में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त बोकारो के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें चयनित 10 दिव्यांगजनों को बैटरी संचालित ट्राईसाइकिल प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों की गतिशीलता बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग प्रदान करना है।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ परिसंपत्ति प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा की भी विशेष उपस्थिति रहेगी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह वितरण कार्यक्रम दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

जिला प्रशासन ने संबंधित लाभार्थियों से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है ताकि वितरण प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Verified by MonsterInsights