-संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट
चास में एनएच-32 पर चला संयुक्त विशेष अभियान, चालकों को दी गई सख्त हिदायत
बोकारो, 26 सितंबर: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में शनिवार को चास क्षेत्र में अवैध पार्किंग के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। इस संयुक्त कार्रवाई में यातायात थाना प्रभारी, चास थाना प्रभारी तथा चास नगर निगम के अधिकारी व कर्मी शामिल रहे।

अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-32 (NH-32) पर आईटीआई मोड़ से लेकर तेलगड़िया मोड़ तक सड़क किनारे बेतरतीब और अवैध रूप से खड़े कुल 58 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले इन वाहनों से कुल 37,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही पुलिस व नगर निगम की टीम ने वाहन चालकों और स्वामियों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में मुख्य सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा न करने का स्पष्ट निर्देश दिया।
