-संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट
2.70 लाख रुपये का चेक सचिव को सौंपा, सक्षम नागरिकों से दान की अपील
पटना, 19 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक प्रदान किया। लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में उन्होंने 2 लाख 70 हजार रुपये की राशि का चेक मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह को सौंपा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों तथा समाज के समर्थ व सक्षम वर्गों से मुख्यमंत्री राहत कोष में बढ़-चढ़कर योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष जरूरतमंद लोगों तक त्वरित सहायता पहुंचाने का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों तक प्रभावी ढंग से मदद पहुंचाने के लिए समाज के संपन्न लोगों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। जनसहयोग से राहत और बचाव के कार्यों को और अधिक गति व प्रभावशीलता दी जा सकती है।
