168 टॉपर विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Live ख़बर

एस०एन०चतुर्वेदी की रिपोर्ट

इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा-2026 के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित, युवाओं से नौकरी देने वाला बनने का आह्वान

पटना, 9 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित “नेक संवाद” सभागार में इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2026 की टॉपर सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 168 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी बिहार के उज्ज्वल भविष्य की पहचान हैं। वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए राज्य को विकसित बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों में कोचिंग, लाइव क्लास एवं लाइव ट्यूटर की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिल सकें।

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा केवल नौकरी लेने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। बिहार में युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले वर्ष से परीक्षा परिणाम घोषित होने के एक महीने के भीतर टॉपर्स सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री के अलावा राज्य के आला अधिकारी भी मौजूद थे।

Verified by MonsterInsights