– रंजीत प्रसाद सिन्हा की रिपोर्ट
देवी स्थान के समीप आयोजित सेवा कार्य में 1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, संस्था ने सेवा अभियान जारी रखने का लिया संकल्प
पटना, 28 जुलाई 2026। भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं एवं आमजन की सेवा के उद्देश्य से श्री खाटूश्याम पधारो पटना धाम द्वारा देवी स्थान, जहाजी कोठी के समीप विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सेवा भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में 1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने कचौड़ी, बुंदिया एवं सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।
संस्था के एम.पी. जैन ने बताया कि संगठन द्वारा प्रत्येक माह विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और धार्मिक आस्था के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक सेवा पहुंचाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।
भंडारे के सफल आयोजन में मुख्य संस्थापक कन्हैया अग्रवाल ‘कन्नू’ के साथ राजेन्द्र मित्तल, संजय भालोठिया, आनंद डालमिया, मुकेश हिसारिया, जितेन्द्र कुमार ‘जीतू’, विक्की अग्रवाल, संजय टेकरीवाल, गोपी मित्तल, नंदकिशोर अग्रवाल, पवन शर्मा, अनुज गुप्ता, सुनील कनोड़िया, केशव अग्रवाल, गोपी तुलस्यान, राजेश बजाज, सज्जन चौधरी, मोनू, विनय बजाज, शुभम सर्राफ, अजय शर्मा, ऋषभ अग्रवाल, सतीश खेमानी, विनोद थीरानी, कमलेश कुमार सिंह सहित अनेक समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इसके अलावा श्री श्याम मंडल, श्री श्याम सेवा ट्रस्ट, श्री खाटू श्याम सेना, एकादशी निशान पूजा समिति एवं श्री श्री बालाजी सुंदर कांड समिति के सदस्यों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर संस्था ने भविष्य में भी नियमित रूप से सेवा कार्य एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन जारी रखने का संकल्प दोहराया।

