सोनपुर मेला में बिहार पुलिस की प्रदर्शनी का उद्घाटन: ‘नशा मुक्त बिहार’ थीम पर विशेष जागरूकता अभियान

Live ख़बर

-लाइव ख़बर नेशन || संतोष श्रीवास्तव

मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, लोगों को दिलाया गया ‘मैं नशा मुक्त हूँ’ का संकल्प

सोनपुर, 27 नवंबर 2026 : ऐतिहासिक सोनपुर मेला में इस वर्ष बिहार पुलिस की प्रदर्शनी की थीम ‘नशा मुक्त बिहार’ रखी गई है। शनिवार को पुलिस महानिदेशक जे.एस. गंगवार ने इस प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में पूर्व पुलिस महानिदेशक आलोक राज, सीआईडी के एडीजी पारसनाथ, एडीजी डॉ. अमित कुमार जैन और एडीजी अजीताभ कुमार सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

प्रदर्शनी में इस बार मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार (P&SNCB) का स्टॉल विशेष आकर्षण और जन-जागरूकता का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। इस स्टॉल के माध्यम से आकर्षक बैनर, पोस्टर, पम्पलेट, रोचक क्विज और डिजिटल माध्यमों के जरिए आम नागरिकों, खासकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को ‘मैं नशा मुक्त हूँ’ का संकल्प दिलाया गया। साथ ही इसी संदेश वाले विशेष रिस्टबैंड पहनाकर लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Verified by MonsterInsights