– एस०एन०चतुर्वेदी की रिपोर्ट
बेगूसराय में ‘फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम में बिहार के हितों और जल संसाधनों को लेकर पुनर्विचार की मांग
बेगूसराय, 9 सितंबर 2026: बेगूसराय में आयोजित “फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद” कार्यक्रम में बिहार पर फरक्का बैराज और जल संधि के दुष्प्रभावों को लेकर जदयू नेताओं ने गंभीर चिंता व्यक्त की। नेताओं ने कहा कि बिहार लंबे समय से फरक्का बैराज और जल संधि के दुष्प्रभावों को झेल रहा है।
बिहारवासियों के हित में स्थायी और ठोस समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है कि इस विषय पर बिहार के दृष्टिकोण से गंभीरता से विचार किया जाए। जन जागरूकता के इसी क्रम में गत दिनों बेगूसराय के बी.पी. मंडल प्रेक्षागृह सभागार में “फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने फरक्का जल संधि के दुष्प्रभावों और इससे जुड़ी गंभीर चिंताओं पर अपनी बातें रखीं।

वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने हमेशा बिहार के जल संसाधनों और राज्य के हितों से जुड़े विषयों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। वे फरक्का बैराज के कारण बिहार को हो रहे नुकसान को विभिन्न मंचों पर प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
आज पार्टी और बिहार की जनता इस जल संधि पर पुनर्विचार की मांग को लेकर एक स्वर में अपनी आवाज सशक्त कर रही है। नेताओं ने बिहार के हितों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर गंभीरता से विचार करने और स्थायी समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर विधायकगण, विधान पार्षदगण, पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
