दिवंगत कर्मी की पत्नी को ₹1 करोड़ की सहायता

Live ख़बर

– Santosh Kr. Srivastav : Editor in Chief & Publisher

कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के तहत CCL और SBI ने सौंपा चेक, परिवार को आर्थिक संबल

रांची, 13 अगस्त 2026। बरका-सयाल क्षेत्र के उरीमारी ओपन कास्ट (ओसी) परियोजना में कार्यरत दिवंगत कर्मचारी महेश साव की नामिनी पत्नी सुनीता देवी को कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज (CSP) योजना के तहत ₹1 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की गई। सहायता राशि का चेक 13 अगस्त को सौंपा गया।

महेश साव उरीमारी ओसी परियोजना में एक्सप्लोसिव कैरियर, कैट-IV के पद पर कार्यरत थे। 24 सितंबर 2025 को कार्य के दौरान हुई एक दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। उनके निधन के बाद परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के तहत यह सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।

सीसीएल और एसबीआई के अधिकारी रहे मौजूद

चेक प्रदान किए जाने के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर कुमार नीलोत्पल, चीफ मैनेजर एवं सैलरी पैकेज टीम लीडर विकास कुमार पांडेय, सीसीएल मुख्यालय रांची की विभागाध्यक्ष (HR&IR) चीफ मैनेजर रूबी रंजन, चीफ मैनेजर (HR&IR) पुष्पक लाला तथा बरका-सयाल क्षेत्र के स्टाफ ऑफिसर (HR&A) अजय कुमार सहित सीसीएल और भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने महेश साव के असामयिक निधन को कंपनी के लिए अपूरणीय क्षति बताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके बाद ₹1 करोड़ की सहायता राशि का चेक उनकी नामिनी पत्नी सुनीता देवी को सौंपा गया।

परिवार के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा

सहायता राशि प्राप्त करने के बाद सुनीता देवी ने सीसीएल प्रबंधन और भारतीय स्टेट बैंक के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह राशि उनके परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और कठिन समय में आर्थिक संबल प्रदान करेगी।

कर्मचारी कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता

इस अवसर पर सीसीएल प्रबंधन ने कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों और उनके आश्रितों के कल्याण, सुरक्षा तथा सामाजिक संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाली सहायता राशि कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु के बाद उसके परिवार को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कंपनी ने दिवंगत कर्मचारी के परिवार के प्रति अपनी संवेदनशीलता और सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में आश्रित परिवार को आवश्यक आर्थिक संरक्षण उपलब्ध कराना कंपनी की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Verified by MonsterInsights