महिला कॉलेज खगौल में विद्यार्थियों को मिला वॉलेंटियरशिप प्रमाण पत्र

Live ख़बर

– चंदू प्रिन्स की रिपोर्ट

प्रेम यूथ फाउंडेशन की पहल, सामाजिक सेवा और युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का प्रयास

खगौल, 28 जुलाई 2026। सामाजिक उत्तरदायित्व एवं युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला कॉलेज खगौल में विद्यार्थियों के बीच निःशुल्क वॉलेंटियरशिप प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। यह पहल प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा की गई, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) उषा विद्यार्थी के मार्गदर्शन में किया गया। प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी एवं एनईपी समन्वयक डॉ. वीणा कुमारी उपस्थित रहे।

Follow this link to JOIN our WhatsApp Community

अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए उनके सेवा-भाव, समर्पण और सामाजिक कार्यों में सहभागिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है और विद्यार्थियों को भविष्य में भी सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वॉलेंटियरशिप के अनुभव साझा किए और इस पहल के लिए प्रेम यूथ फाउंडेशन एवं महाविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रमाण-पत्र वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

इस अवसर पर डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. रीना कुमारी, रुचिका मेहता, आभा कुमारी, डॉ. मधु अतुल कुमार, ज्ञानी मुक्ता, नेहा कुमारी, श्वेता भारती, दिव्या, सुप्रिया, वैष्णवी सहित फाउंडेशन के स्वयंसेवक आदित्य राज, सन्नी, अभिषेक एवं दिलीप कुमार मौजूद रहे।