उपायुक्त और उप विकास आयुक्त ने बोकारो परिसदन का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण और समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश

Live ख़बर

Anjaan Jee
Editor in Chief & Publisher

बोकारो, 02 सितंबर, 2025 – मंगलवार को उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा और उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने बोकारो परिसदन का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसदन में चल रहे निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान, उपायुक्त और उप विकास आयुक्त ने परिसदन के कार्यालय, सभागार, शौचालय, विभिन्न कमरों और रसोई घर में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अब तक की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

डीसी ने कार्यरत एजेंसी के प्रतिनिधियों और नजारत उप समाहर्ता (एनडीसी) श्री प्रभाष दत्ता को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि यहां आने वाले अतिथियों को एक सुविधाजनक और बेहतर वातावरण मिल सके।

उन्होंने परिसर और कमरों की नियमित साफ-सफाई और हरियाली को और मजबूत करने पर भी जोर दिया। उपायुक्त और उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को सभी चल रहे कार्यों की नियमित निगरानी करने का भी निर्देश दिया।

इस निरीक्षण के दौरान, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढ़ांडा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह और अन्य अधिकारी-कर्मी उपस्थित थे।

JOIN US