प्रधानमंत्री मोदी से सीधा संवाद करेंगे चिन्मय विद्यालय बोकारो के विद्यार्थी

Live ख़बर

– Santosh K Srivastav : Editor in Chief & Publisher

‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ में शामिल होंगे 200 से अधिक छात्र, विद्यालय में तैयारियां पूरी

बोकारो, 31 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त 2026 को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। इस राष्ट्रीय अभियान के तहत देशभर के दस हजार से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से अधिक युवा एक साथ नशा मुक्त भारत की शपथ लेंगे। इस विशेष अवसर पर चिन्मय विद्यालय बोकारो के विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री से ऑनलाइन माध्यम से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।

विद्यालय के सेमिनार हॉल में इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में विशेष उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर चिन्मय मिशन बोकारो की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आर. एन. मलिक, प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप-प्राचार्य नरमेंद्र कुमार तथा उप-प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों से ऑनलाइन जुड़ेंगे। वे युवाओं को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाने के साथ उनसे संवाद भी करेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री से सीधे प्रश्न पूछने का भी अवसर मिलेगा।

Follow this link to JOIN our WhatsApp Community

चिन्मय विद्यालय बोकारो का चयन इस विशेष संवाद कार्यक्रम के लिए किया गया है। विद्यालय के 200 से अधिक विद्यार्थी इस ऑनलाइन सत्र में शामिल होकर प्रधानमंत्री के विचार सुनेंगे और उनसे संवाद करेंगे। इसे लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ युवाओं को सकारात्मक दिशा देने वाली एक सराहनीय पहल है। इससे विद्यार्थियों में कम उम्र से ही सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधे संवाद के लिए चिन्मय विद्यालय बोकारो का चयन होना न केवल विद्यालय परिवार, बल्कि पूरे बोकारो जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा।