महाबोधि मंदिर पहुंची संसदीय समिति, बिहार गौरव गान ने मोहा मन

Live ख़बर

– एस०एन०चतुर्वेदी की रिपोर्ट

पर्यटन एवं संस्कृति समिति के सांसदों ने किए बोधि वृक्ष के दर्शन, होटल आईटीसी में सजी सांस्कृतिक संध्या

बोधगया/गया, 25 अगस्त: परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्ययन भ्रमण दल ने विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर का दर्शन किया। समिति के सदस्यों ने मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन किए और पवित्र बोधि वृक्ष का अवलोकन कर बोधगया के ऐतिहासिक, धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस अध्ययन भ्रमण में समिति के सभापति संजय कुमार झा के नेतृत्व में सुधा मूर्ति, गोला बाबूराव, मोहम्मद नादिमुल हक, जग्गेश, के. श्रीदेवसिंह झाला, एस. कल्याणसुंदरम, एस. फांगनोन कोन्याक, सुरेंद्र सिंह नागर, इमरान प्रतापगढ़ी, मियां अल्ताफ अहमद, प्रदान बरुआह, आर.के. चौधरी, अनिल फिरोजिया, तापिर गाओ, विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी, राहुल कस्वां, जून मालियाह, अजय कुमार मंडल, के.ई. प्रकाश, राजीव प्रताप रूडी, डॉ. एम.पी. अब्दुस्समद समदानी, कुमारी सेलजा, अविमन्यु सेठी, अनुराग शर्मा, सुरेश कुमार शेटकर, तेंगेला उदय श्रीनिवास, देवेश चंद्र ठाकुर, अमरसिंग तिस्सो, मनोज तिवारी और के.सी. वेणुगोपाल शामिल रहे।

मंदिर परिसर आगमन पर गया के जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने समिति के सभापति और सभी सदस्यों को भगवान बुद्ध की प्रतिमा व स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। भ्रमण के दौरान सदस्यों ने बोधगया की वैश्विक बौद्ध विरासत तथा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं की जानकारी ली।

महाबोधि मंदिर दर्शन के उपरांत होटल आईटीसी बोधगया में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार गौरव गान के साथ राज्य की समृद्ध लोक परंपरा, कला और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित मनोहारी प्रस्तुतियां दी गईं। समिति के सदस्यों ने कलाकारों की प्रस्तुति और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।

Verified by MonsterInsights